महाराष्ट्र में आउटडोर मजदूर दोपहर 12 से 4 बजे तक काम नहीं करेंगे। महाराष्ट्र सरकार ने इसके लिए आदेश जारी किया है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने ज़्यादा जोखिम वाले ज़िलों में आउटडोर मज़दूरों की सुरक्षा के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) की घोष
वेतन बढ़ोत्तरी की मांग पर नोएडा में आज 5वें दिन भी मजदूरों ने उग्र प्रदर्शन किया। इस मामले में अब तक 7 FIR दर्ज हुई है और 300 से अधिक लोग गिरफ्तार किये गये हैं। कई स्थानों पर पुलिस पर पत्थरबाजी की खबरें भी मिली हैं।
भारत में ईरान के राजदूत, मोहम्मद फतहली ने कहा है कि होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय जहाज, जो तेल टैंकर लेकर आ रहे हैं, उनसे टोल टैक्स नहीं वसूला गया है।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक वैन की सीमेंट मिक्सर से टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
नोएडा में फैक्ट्री मज़दूरों का प्रदर्शन अब हिंसक हो गया है। मिली खबरों में बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की और पत्थर फेंके, जबकि पुलिस हालात को काबू में करने की कोशिश कर रही है।
बूथों पर वोटरों की बायोमेट्रिक पहचान की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में बहस हुई। इस आलोक में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, भारतीय चुनाव आयोग (ECI) और सभी राज्य सरकारों को नोटिस जारी कर, वकील अश्विनी उपाध्याय द्वारा दायर एक याचिका पर जवाब मांगा है।
यूपी के अमरोहा में अंधविश्वास और जागरूकता के अभाव में 14 साल के बच्चे की मौत हो गई। दरअसल, बच्चे को जहरीले सांप नहीं काट लिया था। घरवाले उसे अस्पताल ले जाने की जगह झाड़-फूंक कराने में लग गए।
6 करोड़ 30 लाख रुपये की नकदी, साढ़े 7 करोड़ रुपये की ज्वेलरी, चांदी की सिल्लियां और लाखों की घड़ियां. ईडी को रियल एस्टेट कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी में कुबेर का खजाना मिला है.
असम चुनाव में वोटिंग की पूर्व संध्या पर राहुल गांधी ने नागरिकों के लिए वीडियो संदेश जारी किया. राहुल गांधी ने कहा कि हम असम के नागरिकों को इस बात की गारंटी देते हैं कि सिंगर जुबिन गर्ग और उनके परिजनों को 100 दिन के भीतर न्याय दिलाएंगे.
केरल में भाजपा प्रत्याशी शोभा सुरेंद्रन पर वोट के लिए नोट बांटने का आरोप लगा है। कांग्रेस ने एक वीडियो जारी कर सुरेंद्रन पर ये गंभीर आरोप लगाया है। इससे भाजपा की पालक्काड उम्मीदवार शोभा सुरेंद्रन विवादों में घिर गईं हैं। इस वीडियो में कथित तौर पर भाजपा का
टीएमसी ने आरोप लगाया है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने उनके प्रतिनिधिमंडल को मीटिंग के बीच में से चले जाने को कहा. बकौल टीएमसी सांसद डेरेक-ओ-ब्रायन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मीटिंग के 7वें मिनट में ही कहा कि निकल जाओ यहां से.
तृणमूल कांग्रेस के आरोपों पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने जवाब दिया है. आयोग के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि इस बार पश्चिम बंगाल में भय, हिंसा, धमकी, प्रलोभन, छापा, बूथ कैप्चरिंग और सोर्स-जैमिंग से मुक्त चुनाव होगा.