logo

रोजगार मेला से सशक्त हो रहा युवा भारत, 2047 के सपनों की ओर कदम - प्रदीप वर्मा 

PRADEEP_VERMA1.jpg

रांची 

झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा आयोजित 19वें ‘रोजगार मेला’ के माध्यम से देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विकसित भारत के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया है। डॉ. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश का युवा आज आत्मविश्वास के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का अभियान

रेलवे, बैंकिंग, रक्षा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की युवा हितैषी नीतियों और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेला केवल नौकरी देने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का अभियान है। इससे देश के लाखों युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा और नए भारत के निर्माण में सहभागी बनने का उत्साह बढ़ा है। डॉ. प्रदीप वर्मा ने सभी नवनियुक्त युवाओं एवं उनके परिवारों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का युवा ही विकसित भारत 2047 के सपनों को साकार करेगा।

Tags - Jharkhand BJP Pradeep Verma Employment Fair India Narendra Modi Leadership Youth Empowerment Scheme