द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिला के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत टोटो बीट पुलिस ने एसपी को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गुमला को नशे के कारोबार से मुक्त कराने के उद्देश्य से पुलिस लगातार सक्रियता से कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में यह सफलता मिली है। एसडीपीओ ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी नशे के कारोबार की सूचना मिले, तो वह गोपनीय रूप से पुलिस को जानकारी दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
.jpeg)