logo

Jharkhand weather Update : झारखंड में 25 जून से मानसून होगा तेज, सभी जिलों में होगी बारिश; यहां ऑरेंज अलर्ट

वोीगेप42.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पिछले दो दिनों में हुई वर्षा से राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में भीषण गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही पूरे राज्य में हीटवेव थम गया है। आज भी राजधानी समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में मेघगर्जन के साथ वर्षा होगी। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जो रांचीवासियों को रात में ठंडक प्रदान करेगी। राज्य में मानसून की एंट्री हो चुकी है। 


इन जिलों में भारी बारिश के संकेत
फिलहाल यह स्थिति 27 जून तक बनी रहेगी। उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और साहिबगंज के अलावा निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में भारी वर्षा के संकेत हैं। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन एवं आंधी के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई, जबकि कहीं-कहीं भारी वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 28.5 मिमी गोड्डा में रिकार्ड की गई।


इसके अलावा 25 जून को अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी। संताल परगना और कोल्हान वाले इलाके में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे भी हो सकती है। 26 को राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिणी-पूर्वी जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। 27 को उत्तर-पूर्वी जिलों के साथ-साथ निकटवर्ती मध्य हिस्सों में भी भारी बारिश का अनुमान है। मॉनसून संताल परगना के बाद अब कोल्हान पहुंच गया है। कोल्हान वाले जिलों में मॉनसून अरब सागर से चलनेवाले टर्फ से आया है। मौसम विभाग ने कहा है कि धीरे मॉनसून पूरे राज्य में अपना असर दिखायेगा।


पलामू में अभी भी गर्मी से राहत नहीं 
रविवार को सबसे अधिक गर्मी पलामू में पड़ी. यहां का तापमान 40.2 डिग्री सेसि रहा। पलामू के साथ-साथ गढ़वा का तापमान भी 40 डिग्री सेसि के पार रहा। 

Tags - Rain Rain in Jharkhand Monsoon rain Monsoon in Jharkhand Rain Jharkhand Weather Jharkhand