द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में ठंड बढ़ते ही शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी हो गया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है और कहा है कि राज्य के 11 जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, लातेहर, चतरा, गुमला, सिमडेगा, कुंठी, रांची, बोकारो, रामगढ़ और लोहरदगा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 
पिछले 24 घंटों में सबसे कम तापमान गुमला में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। और सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जमशेदपुर, बोकारो, चाईबासा और डालटनगंज में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। .jpeg)
बढ़ती ठंड और शीत लहर की स्थिति को देखते हुए, सभी लोगों को, विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को, ठंड के प्रभाव से बचने के लिए गर्म और ऊनी कपड़ों से पूरी तरह से ढंकने की सलाह दी है। लोगों को यह भी सलाह दी गई है कि अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें, और देर रात या सुबह जल्दी की अनावश्यक यात्रा से बचें।