द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज के मिर्जाचौकी से फरक्का के बीच फोरलेन सड़क निमार्ण का कार्य जारी है, ऐसे में झारखंड बिहार सीमावर्ती क्षेत्र के साहिबगंज सदर प्रखंड के डीहारी गांव के ग्रामीण इस सड़क निर्माण कार्य का विरोध कर रहे हैं। डीहारी गांव के ग्रामीणों का कहना है कि रोड निर्माण कार्य को लेकर यहां के कई घरों के अलावा स्कूल, अस्पताल, मंदिर कृषि योग्य जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। जिससे कई ग्रामीणों की रोजी रोटी छीन जायेगी।.jpg)
ग्रामीणों की मांग है कि फोरलेन रोड को गांव के बाहर की ओर गोचर जमीन से होकर बनाया जाय ताकि गोचर होकर रोड बनने से ग्रामीणों को कम नुकसान होगा। इसी मांग को लेकर अब डिहारी, पटवर टोला, भोलिया टोला की मातृशक्तियां अपने गांव में बीते तीन दिनों से सामुहिक विरोध प्रदर्शन कर रही है।
डिहारी स्थित दयानिधि ओझा शिव मंदिर के सामने ग्रामीण महिलायें तीन दिनों से धरना दे रही हैं और तीसरे दिन सोमवार को भी धरना दिया। यह धरना-प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक कि समस्या का समुचित समाधान नहीं हो जाता है।