logo

गिरिडीह में डायन-बिसाही के आरोप में महिला की हत्या, मारपीट के बाद तोड़ा दम

गिरिडीह में डायन-बिसाही के आरोप में महिला की हत्या, मारपीट के बाद तोड़ा दम

गिरिडीह:
Girdih News:
गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पुरनानगर पंचायत अंतर्गत बसाबूदा गांव में अंधविश्वास से जुड़ी एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां डायन-बिसाही का आरोप लगाकर एक महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान दुलारी देवी, पति लखिराम मुर्मू के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।

डायन बताकर महिला के साथ की मारपीट
मृतका के परिजनों के आरोप के मुताबिक, कुछ लोग दुलारी देवी के पास पहुंचे और उसे डायन बताते हुए झाड़-फूंक की बात करने लगे। इसी दौरान आरोपितों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दुलारी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। अंधविश्वास के नाम पर सामने आई इस घटना ने एक बार फिर समाज में व्याप्त डायन-बिसाही जैसी कुरीतियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags - Giridih News Jharkhand Crime Witchcraft Case Woman Murder Jharkhand News