logo

चक्रधरपुर में चलती हुई ट्रेन से कूद गयी महिला, कारण जानकर चौंक पड़ेंगे आप !

train_w.jpg

चक्रधरपुर 
ट्रेन स्टेशन पर नहीं रुकी तो महिला उतरने का प्रयास करने लगी और इस क्रम में चलती ट्रेन से कूद गयी। ये घटना राजखरसावां में पेश आयी है। मिली खबर के मुताबिक यह महिला हावड़ा बड़बील जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। रुईबारी महतो नाम की इस महिला को राजखरसावां तक जाना था। लेकिन जनशताब्दी एक्सप्रेस राजखऱसावां स्टेशन पर नहीं रुकती है। इस बात की जानकारी महिला को नहीं थी। लेकिन वो यहां उतरने के लिए पहले से ट्रेन के दरवाजे पर आकर खड़ी थी। ट्रेन को आगे बढ़ता देखकर वो उतरने का प्रयास करने लगी। औऱ इसी क्रम में वो ट्रेन से गिर पड़ी। कुछ लोगों का कहना है कि उसने ट्रेन से छलांग दी। इससे वो बुरी तरह से घायल हो गयी। रेलवेकर्मियों की मदद से घायल रुईबारी महतो को पास के चक्रधरपुर रेलवे हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।  

सर में लगे हैं छह टांके
महिला की उम्र 38 साल बतायी जाती है। महिला राजखरसावां जाने के लिए टाटा स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई थी। किसी ने उसे गलत जानकारी दे रखी थी कि हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस का पड़ाव राजखरसावां में भी है। बहरहाल फिलहाल महिला चक्रधरपुर रेलवे हॉस्पिटल में इलाजरत है। यहां उसका इलाज डॉ रश्मि पांडेय की निगरानी में हो रहा है। डॉ पांडेय ने बताया है कि महिला के हाथ और पैरों में अधिक चोट लगी है। वहीं महिला के सिर में छह टांके लगाने पड़े हैं। अस्पताल प्रबंधन ने इस बाबत महिला के रिश्तेदारों को सूचना भेज दी है।