logo

गढ़वा में रामायण देख कर लौट रही युवती के साथ गैंगरेप, एक हिरासत में 

garhwa2.jpg

द फॉलोअप डेस्क, गढ़वा 

गढ़वा में युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। मिली जानकरी के मुताबिक पूजा पंडाल घूमने निकली युवती रामायण देख कर घर लौट रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने मिलकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया फिर मौके से फरार हो गए। घटना सोमवार की बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
पूरा मामला गढ़वा जिले के भंडरिया थानाक्षेत्र का है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस ने बताया कि लिखित शिकायत के मुताबिक पीड़िता सोमवार की रात रामायण देख कर घर लौट रही थी। 4 की संख्या में अपराधी युवती के साथ गैंगरेप कर फरार हो गए। गैंगरेप के 4 आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी 3 आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है बहुत जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Tags - garhwa newsgangrape in garhwagarhwa policehindi news