logo

विधायक अनूप सिंह ने दिखाई मानवता, मुंबई में मृत कैंसर पीड़िता का शव हवाई मार्ग से झारखंड लाया गया 

anup2.jpg

बोकारो 

बेरमो विधायक अनूप सिंह की सहृदयता एक बार फिर देखने को मिली। उनकी मदद से मुंबई में मृत कैंसर पीड़िता के शव को हवाई मार्ग से लाया गया। और शव को जैनामोड़ स्थित उनके परिजनों को सौंप दिया गया। बता दें कि मृतका रिंकी देवी, पति- अमरदीप लहरी का इलाज मुंबई के कैंसर अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान रिंकी देवी की मौत मुंबई में ही हो गयी। लेकिन उनके परिजन आर्थिक अभाव के कारण शव को अपने निवास जैनामोड़ लाने में असमर्थ थे। इसकी सूचना बेरमो विधायक अनूप सिंह को दी गयी। विधायक ने तत्काल इस पर संज्ञान लेते हुए अपने खर्च पर शव को मुंबई से मंगवाने का प्रबंध किया। उन्होंने हवाई मार्ग से मृतका का शव मुंबई से मंगवाया। 


स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने की घायल की मदद 

इधर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी मानवता का परिचय दिया है। उन्होंने  बड़ा दिल दिखाते हुए आज सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को खुद उठाकर स्कॉट की जिप्सी से बैठाया। इसके बाद MGM अस्पताल भेजा। इतना ही नहीं अस्पताल में फोन कर मरीज के बेहतर इलाज का निर्देश भी दिया। घटना बहरगोड़ा से जमशेदपुर जाने वाले में रास्ते में हुई। वहीं स्वास्थ्य मंत्री के इस कदम की हर ओर चर्चा हो रही है। लोग उनकी काफी सराहना कर रहे है।