द फॉलोअप डेस्क
शहर के कई इलाकों में 30 मार्च से 31 मार्च तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। पेयजल एवं स्वच्छता सप्लाई वितरण प्रमंडल, बूटी की ओर से जारी सूचना के अनुसार बहु बाजार से पटेल चौक तक बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के कारण पाइपलाइन शिफ्टिंग और कनेक्शन का काम किया जाएगा। शटडाउन का असर: विभाग ने बताया कि 30.03.2026 से 31.03.2026 तक कुल 48 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान सिरमटोली-मेकॉन फ्लाईओवर से पटेल चौक और कोकर-योगदा सत्संग आश्रम फ्लाईओवर से जुड़े इलाकों में जलापूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी।

काम की वजह: यह कार्य “Construction of fly over from Bahu bazaar to Patel Chowk” प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है, जिसकी लंबाई करीब 1.25 किलोमीटर है। पाइपलाइन शिफ्टिंग और नए कनेक्शन के लिए यह शटडाउन जरूरी बताया गया है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान पानी का पहले से संग्रह कर लें। असुविधा के लिए विभाग ने खेद भी जताया है।