logo

झारखंड ओलंपिक संघ के एसोसिएट जॉइंट सेक्रेटरी वेदांत कौस्तव ने दिया इस्तीफा

vedanta_kaustav.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड ओलंपिक संघ के एसोसिएट जॉइंट सेक्रेटरी वेदांत कौस्तव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज शुक्रवार 5 सितंबर को संघ के अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से पद छोड़ने की घोषणा की। वेदांत कौस्तव ने अपने पत्र में लिखा है कि गहन विचार-विमर्श के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है और उन्हें विश्वास है कि यह पद छोड़ने का उपयुक्त समय है। हालांकि वे अब आधिकारिक रूप से इस पद से जुड़े नहीं रहेंगे, लेकिन खेल और खिलाड़ियों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता बरकरार रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे आगे भी खिलाड़ियों, संस्थानों और समाज के साथ मिलकर झारखंड में खेलों को बढ़ावा देने और सशक्त बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहेंगे।



 

Tags - latest jharkhand nesw jharkhand News updates latest jharkhand news Vedan kausav resignation jharkhand Olympic Assosiation latest jharkhand News latest updates lartest ranchI news ranchI news Updates Jharkhand News vedant kausatav latest Jharkhan