logo

विविधता में एकता ही भारत की सबसे बड़ी शक्ति है – राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

विविधता में एकता ही भारत की सबसे बड़ी शक्ति है – राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

रांची 

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन (Governor CP Radhakrishnan) ने राजभवन में अरूणाचल प्रदेश एवं मिजोरम राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम कहा कि विविधता में एकता ही भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। कहा कि यहां पर अलग-अलग प्रान्तों की संस्कृति, भाषा, रीति-रिवाज, परंपरा, खानपान और वेशभूषा आदि में विविधता है। लेकिन वास्तव में हम सब एक हैं। कहा, अरूणाचल प्रदेश एवं मिजोरम की प्राकृतिक सुंदरता एवं सांस्कृतिक विविधता भी अनूठी है। इस मौके पर लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। 

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’की चर्चा की 


राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’की पहल के तहत आयोजित किए जाने वाले इस प्रकार के कार्यक्रम से एक-दूसरे की संस्कृति से अवगत होने का अवसर मिलता है। इससे राष्ट्रीयता की भावना प्रबल होती है। इस तरह के कार्यक्रम से एक राज्य को दूसरे राज्य को समझने का मौका मिलता है। नजदीक आने का मौका मिलता है। देश की एकता के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम का होना जरूरी है। कहा, वे अपने स्तर से भी इसके लिए प्रयास करेंगे। 


कलाकारों को सम्मानित किया    
राज्यपाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा। इसी का परिणाम है कि विगत दिनों कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी नॉर्थ-ईस्ट में कई महती परियोजनाओं को कार्यान्वित किया गया है। वस्तुत: भारत का विकास तभी संभव है जब यहां के सभी प्रदेशों का सम्यक विकास हो। हम सब एकता एवं भाईचारा के साथ सतत प्रयत्नशील हैं। इस अवसर पर अरूणाचल प्रदेश एवं मिजोरम के लोगों द्वारा लोकगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति की गयी। राज्यपाल ने उन्हें सम्मानित भी किया।

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn