logo

झारखंड में बेरोजगारी दर घटी

HEMANT000000000000000000.jpg

द फॉलोअप डेस्क

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा कराए गए पिछले दिनों किए गए सर्वेक्षण में पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे (पीएलएफएस) में झारखंड में बेरोजगारी की दर कम होने की बात कही गयी है। आंकड़े के अनुसार पिछली तिमाही अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच झारखंड में बेरोजगारी दर घटकर सभी आयु समूह में 3.2 प्रतिशत रही। झारखंड में जुलाई से सितंबर 2025 के बीच यह दर 4.3 प्रतिशत थी। इस तरह, बेरोजगारी दर में काफी कमी आई। झारखंड की बेरोजगारी दर की तुलना राज्यों से करने पर यह गुजरात और कर्नाटक से कम है।

Tags - Jharkhand unemployment rate falls lower than Karnataka and Gujarat