logo

उड़ान IAS एकेडमी कल करेगा UPSC निर्माण सेमिनार, इन बड़ी हस्तियों का लगने वाला है जमावड़ा

ias4.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
उड़ान IAS एकेडमी सिविल सेवा परीक्षा के अभ्यर्थियों की तैयारी की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श के लिए UPSC निर्माण सेमिनार का आयोजन करने जा रहा है। इस आयोजन को संस्थान के डायरेक्टर अरुण अग्रवाल सर के निर्देशन में 10 सितंबर को आयोजित किया जायेगा। सेमिनार में भारत के शिक्षा जगत से लेकर कला जगत तक के लोग आने वाले हैं। जिसमें मुख्य रूप से शिक्षाविद् उपेन्द्र अनमोल, डॉ. संजय सिंह, कला जगत से पद्मश्री मुकुंद नायक, और मधु मंसूरी हंसमुख जी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री छुटनी देवी और युवा लेखक नीलोत्पल मृणाल शामिल हैं। 

इन मेहमानों बढ़ेगी सेमिनार की खूबसूरती
बता दें कि उपेन्द्र अनमोल पिछले 25 वर्षों से दिल्ली में युवाओं को सिविल सेवा की तैयारी के लिए मार्गदर्शन कर रहे हैं। इनके सानिध्य में दर्जनों छात्रों का सिविल सेवा में सिलेक्शन हुआ है, जो विभिन्न राज्यों में पदस्थापित हैं। डॉ. संजय सिंह ने जेएनयू में अपने शोध के समय से लेकर अब तक कई प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को बहुमूल्य परामर्श प्रदान किया है। वर्तमान में CME नामक शैक्षणिक संस्थान के माध्यम से लगातार अभ्यार्थियों का पथ प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं मुकुंद नायक लोक गायक और नागपुरी नर्तक हैं। इनके द्वारा गायन एवं नृत्य के क्षेत्र में किए कार्य के लिए इन्हें पद्मश्री, झारखण्ड रत्न एवं संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

कल इस स्थान पर इस समय पहुंचें 
पद्मश्री सम्मान प्राप्त छुटनी देवी झारखण्ड की एक समाज सुधारक हैं। ये डायन प्रथा की शिकार होने वाली महिलाओं की मदद करती है एवं अधविश्वास के विरूद्ध समाज में जागरूकता फैलाती है। मधु मंसूरी हंसमुख नागपुरी गीत के लेखक एवं गायक है। झारखण्ड के अलग राज्य बनाने के आंदोलन के समय इन्होंने कई गीत लिखें एवं उन्हें गाया। इन्हें इनके कार्यों के लिए पद्मश्री एवं झारखण्ड रत्न पुरस्कारों से नवाजा गया है। नीलोत्पल मृणाल युवा लेखक एवं कवि हैं। इन्होंने डार्क हॉर्स, औघड़ जैसी पुस्तकें लिखीं हैं। इन्हें लेखन के लिए युवा साहित्य अकादमी सम्मान से सम्मानित किया गया है। ऐसे ही अन्य बुद्धिजीवी, विद्वानों एवं शिक्षाविदों की मौजूदगी में UPSC निर्माण सेमिनार का आयोजन 10 सितंबर, 2023 दिन रविवार को सुबह 10 बजे से  Loyola Training Centre, St. Xavier's College Road Ranchi में आयोजित किया जा रहा है।