logo

ग्रामीण एसपी ने अफीम की खेती नष्ट करने के लिए चलाया अभियान, इन स्थानों पर कार्रवाई

AFIM11.jpg

रांची

रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र स्थित झटगांव में आज ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में ऑपरेशन अफीम के तहत अफीम विनष्टिकरण अभियान चलाया गया। इस अभियान में ग्रामीण एसपी ने स्वयं अफीम के खेतों में उतरकर डंडे से अफीम के पौधों को नष्ट किया। उनके साथ बुंडू डीएसपी और तमाड़ थानेदार भी थे, जिन्होंने अफीम के पौधे तोड़ते हुए जवानों का उत्साह बढ़ाया। सैकड़ों जवानों को अफीम विनष्टिकरण अभियान में लगाया गया।
रांची के बुंडू और तमाड़ क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की गई है, जो अब फल-फूल से लदी हुई है। किसान यहां अफीम निकालने के लिए कुछ स्थानों पर चीरा लगाने भी शुरू कर चुके हैं। इस क्षेत्र में अफीम के पौधे लहलहा रहे हैं, जो पुलिस प्रशासन की जनजागरूकता और डीजीपी की अपील के बावजूद नियंत्रण से बाहर होते दिखाई दे रहे हैं। कई किसान अब धड़ल्ले से अफीम निकालने के काम में जुटे हुए हैं। इस बड़े पैमाने पर अफीम की खेती और उत्पादन को देखते हुए, पुलिस के लिए इन अफीम पौधों को पूरी तरह से नष्ट करना और बाजार तक पहुंचने से रोकना एक बड़ी चुनौती बन गई है।

ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने कहा कि "आज तमाड़ प्रखंड के झटगांव में अफीम की खेती को नष्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही खेती से जुड़े व्यक्तियों पर मामले दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। यह अभियान लगातार चलता रहेगा और जो लोग भी अफीम की खेती में शामिल हैं, उन्हें चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News