बोकारो:
बोकारो में भीषण सड़क हादसा हुआ है। नागेन मोड़ के पास रविवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे मौजूद नाश्ते की दुकान में जा घुसा। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे की वजह से दुकान के आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
