द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव गोलचक्कर के पास मंगलवार तड़के करीब तीन बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।.jpeg)
जानकारी के अनुसार, रूंगटा माइंस से जपला (डाल्टनगंज) की ओर लोहे की प्लेट लादकर जा रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया।.jpg)
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान सुमन कुमार के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक के शव को केबिन से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार या झपकी आने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।