logo

Ranchi : कल अखिल झारखण्ड महिला संघ का 260 प्रखंडों में सम्मेलन, पचास हजार महिलाएं होंगी शामिल 

SUDESH_MAHTO3.jpg

रांचीः 
झारखंड आंदोलन के पुरोधा स्व. बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर कल 23 सितंबर को आजसू पार्टी की अनुषंगी इकाई अखिल झारखण्ड महिला संघ का राज्य के सभी 260 प्रखंडों में सम्मेलन होगा। आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने बताया कि कल होने वाले सम्मेलन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कल होने वाले प्रखंड सम्मेलन में प्रदेश एवं जिला की महिला पदाधिकारी एवं नेत्री अलग-अलग प्रखंड जाकर सम्मेलन का संचालन करेंगी। कल होने वाले सम्मेलन में करीब पचास हजार महिलाएं शामिल होंगी। स्व. बिनोद बिहारी महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात किया जाएगा।


इस तरह से प्रभारी नियुक्त किया गया 
सम्मेलन को लेकर महिला जिलाध्यक्षों को प्रभारी नियुक्त किया गया है, जो निम्न हैं- रमा देवी - बोकारो, किरण सिंह - गुमला, ललिता देवी - चतरा, प्रियंका शर्मा - गिरिडीह, सुहानी एक्का - हजारीबाग, चंद्रमणि देवी - रामगढ़, सुनीता कुमारी - कोडरमा, अनिता साहू - लोहरदगा, रीणा केरकेट्टा - रांची, सुधा मुंडू - खूंटी, सुनीता देवी - सिमडेगा, आरती सिंह - सरायकेला, सुधा रानी देसरा - पूर्वी सिंहभूम, लतिका प्रधान - पश्चिमी सिंहभूम, सविता देवी - लातेहार, चंपा देवी - गढ़वा, मनिता श्रीवास्तव - दुमका, सीतामणि - जामताड़ा, रीता देवी -गोड्डा, सुनयना देवी - साहेबगंज। साथ ही साथ सभी विधानसभा प्रभारियों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में महिला सम्मेलन को सफल बनाने की जिम्मेदारी भी दी गई है। 


महिलाओं को किए वादों पर चर्चा की जायेगी
कल होने वाले प्रखंड सम्मेलन में मुख्य रुप से स्थानीय नीति, आरक्षण, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार तथा सरकार द्वारा महिलाओं को लेकर किए गए वादों पर चर्चा की जायेगी। साथ ही जनसंग्रह-धनसंग्रह कार्यक्रम एवं सदस्यता अभियान को गति देने हेतु व्यापक रोडमैप तैयार किया जाएगा तथा सम्मेलन के दौरान सभी प्रखंडों में संगठन का गठन, पुनर्गठन एवं विस्तार भी किया जाएगा।