लोकतंत्र बचाना है इसलिए चार्टर्ड प्लेन किराए पर लिया गयाः आलमगीर आलम
रांचीः
हेमंत सरकार ने 2 करोड़ से अधिक राशि खर्च कर 1 महीने के लिए चार्टर्ड प्लेन किराए पर लेने का फैसला लिया है। सरकार को कैबिनेट से भी इस प्रस्ताव पर सहमति मिल गई है। लेकिन विपक्ष हेमंत कैबिनेट के इस फैसले के विरोध में है। विपक्ष इस फैसले को राज्य की जनता के ऊपर बोझ बता रहा है और सरकार से सवाल कर रहा है कि पहले सरकार बताती थी कि राज्य का खजाना खाली है तो फिर यह फिज़ूलखर्ची क्यों की जा रही है।

परिस्थितिवश लिया गया है फैसला
अब इसी मामले पर कांग्रेस विधायक दल के नेता और राज्य के संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने अपना बयान दिया है । उनका कहना है कि परिस्थितिवश और आवश्यकता होने पर ही सरकार की ओर से ऐसे फैसले लिये जाते हैं। उनका कहना है कि पूर्व में उन्होंने खुद विधायक रहते सरकार को यह सलाह दी थी कि सरकार के पास अपना एक चॉपर होना चाहिेए। पर तब मुझसे कहा गया था कि सरकार वस्तुस्थिति के अनुसार ही फैसला करती है। जिस तरह की खबरें आ रही है, उसके बाद लोकतंत्र को बचाने के लिए सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया है।
