logo

गिरिडीह : गृह क्लेश से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव

giridih_suicide1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के झगरी पनिटंकी मोहल्ले में गुरुवार सुबह एक युवक ने गृहक्लेश से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अब्दुल अंसारी उर्फ सोनू के रूप में हुई है। वह अपने घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने तत्काल उसे फांसी के फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात सोनू और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर जब दरवाजा तोड़ा गया, तो सोनू का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस आत्महत्या के कारणों की छानबीन में जुटी है। प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 

Tags - Giridih Updates latest Giridih news Giridih Updates latest jharkhand News jharkhand Upddates jharkhand Updates latest jharkhand news jharkhand Updates in hindi jharkhand updates in hindi