logo

पंचतत्व में विलीन हुए जगरनाथ महतो, अंतिम दर्शन को उमड़ा हुजूम

jaggi_da.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
सूबे के शिक्षा मंत्री दिवंगत जगरनाथ महतो पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। बोकारो जिले में स्थित उनके पैतृक गांव में पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंत्येष्टि में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो, मंत्री मिथिलेश ठाकुर,  मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बादल पत्रलेख, राज्यसभा सांसद महुआ माजी समेत कई नेता, कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे। रांची से सड़क मार्ग द्वारा उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव ले जाया गया। जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी फिलहाल कुछ बोलने की स्थिति में नहीं थीं। आस पड़ोस की महिलाएं उनको संभाल रही थी। उनका ढ़ांढस बांध रही थी। सुबह से ही उनके घर लोगों का आना जाना लगा है।