logo

झारखंड में 6 अप्रैल से बारिश होगी, 5 तक चलेगा हीट वेव; अलर्ट

heat_wave_barish.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में अप्रैल में ही भीषण गर्मी पड़ रही है। इस प्रचंड गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। आलम यह है कि 11 बजे के बाद लोगों का घर का निकलना मुश्किल हो गया है। कई जगहों में तापमान 35 डिग्री के पार हो गया है, वहीं गोड्डा में तापमान 40 के आंकड़े को पार कर चुका है।  वहीं मौसम विभाग की ओर से 5 अप्रैल तक हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 6 अप्रैल से राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश के अनुमान है। 6-7 अप्रैल को कही-कही गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। 


हीट वेव का देखा जायेगा असर
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अप्रैल माह में 4 और 5 तारीख को राज्य के दक्षिणी पूर्वी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के अलावे देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा और साहिबगंज में हीट-वेव का असर देखने को मिलेगा। इसे लेकर विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके बाद 6-7 अप्रैल को बारिश की संभावना है। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - JharkhandJharkhand newsJharkhand weather news