logo

9 अक्टूबर को रांची में इन रास्तों पर जाना मना है! भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए बदला ट्रैफिक रूट

9 अक्टूबर को रांची में इन रास्तों पर जाना मना है! भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए बदला ट्रैफिक रूट

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

Jharkhand News: 9 अक्टूबर को होने वाली भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच (India-West Indies T20 Match) के लिए रांची में ट्रैफिक रूट (Ranchi Traffic route) में बड़ा बदलाव किया गया है। ट्रैफिक एसपी राकेश कुमार सिंह (Traffic SP Rakesh Kumar Singh) ने विस्तृत रूट एडवाइजरी जारी की है। रांची (Ranchi) में 9 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से रात को 11 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। भारी वाहनों को रिंग रोड से होकर गंतव्य तक जाना होगा। शालीमार चौक से नॉर्थ गेट तक सामान्य वाहनों का परिचालन नहीं होगा। केवल एंबुलेंस का परिचालन होगा।

सुजाता चौक, बिग बाजार कटिंग, राजेंद्र चौक, मेकन चौक, एजी मोड़, पीएस मोड़, आईलेक्स कटिंग, हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसी गेट, पुराना विधानसभा, धुर्वा गोलचक्कर, शहीद चौक, देवेंद्र मांझी चौक, कडरू ब्रिज, कडरू कटिंग और अरगोड़ा चौक के बीच मालवाहक वाहन और सवारी गाड़ियां सुबह 6 बजे से रात को मैच खत्म होने तक आवाजाही नहीं कर सकेंगी। 

9 अक्टूबर के लिए तय हुआ पार्किंग रूट
9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम (JSCA Stadium) में टिकट के अनुसार पार्किंग रूट तय किया गया है। साउथ और साउथ ईस्ट गेट टिकट वाले दर्शक धुर्वा गोलचक्कर, जवाहर स्टेडियम, मियां मार्केट हुए प्रभात तारा मैदान पार्किंग में वाहन खड़ा करके पैदल स्टेडियम जाएंगे। यदि पार्किंग में जगह नहीं बची तो डीएवी स्कूल, जवाहर स्टेडियम और संत थॉमस स्कूल में पार्किंग का विकल्प होगा। 

वीआईपी-वीवीआईपी पास दर्शकों के लिए पार्किंग
वेस्ट गेट टिकट वाले धुर्वा गोलचक्कर, वीर कुंवर सिंह चौक, धुर्वा बस स्टैंड या सैंबो कैंप मोड़ होते हुए सखुआ मैदान पार्किंग में वाहन खड़ा कर सकेंगे। विकल्प के रूप में सरस्वती विद्या मंदिर का पार्किंग इस्तेमाल कर पाएंगे। नयासराय रिंग रोड से आने वाले दर्शक हाईकोर्ट के सामने हेलिपैड मैदान पार्किंग स्थल का उपयोग कर पैदल तिरिल मोड़, जेएससीए नॉर्थ गेट होते हुए स्टेडियम पहुंच सकेंगे। वीआईपी और वीवीआईपी पासयुक्त वाहन शालीमार बाजार, प्रभात तारा मैदान, पारस हॉस्पिटल से होकर क्रिकेट स्टेडियम नॉर्थ गेट के बगल वाले वीआईपी-वीवीआईपी प्रवेश मार्ग से नॉर्थ गेट स्थित पार्किंग स्थल में प्रवेश कर पाएंगे। 

सामान्य वाहनों के लिए सखुआ बागान के पास, धुर्वा गोलचक्कर मैदान, डीएवी स्कूल मैदान, जवाहर स्टेडियम, मियां मार्केट तीन मुहाना पास, संत थॉमस पास, प्रभात तारा मैदान, शहीद मैदान और हेलिपैड मैदान पार्किंग के लिए चिन्हित किया गया है। 
 

Tags - JharkhandINDvsWI T20 MatchRanchi Traffic RouteRanchi Parking RouteJSCA Stadium