logo

झारखंड : बड़कागांव में पदस्थापित कांके के तत्कालीन CO  प्रभात भूषण निलंबित 

SuspendedStamp1.jpg

रांची :
अपने ऊपर लगे आरोपों पर विभाग को ससमय स्पष्टीकरण नहीं देने के कारण राज्य सरकार ने कांके के तत्कालीन अंचल अधिकारी प्रभात भूषण सिंह को निलंबित करने का आदेश दिया है। प्रभात भूषण सिंह वर्तमान में हजारीबाग जिले के बड़कागांव में अंचल अधिकारी के पद पर पदास्थापित हैं। उनपर कांके अंचल अधिकारी के पद पर रहते हुए चामा मौजा में विवादित जमीन की जमाबंदी करने का आरोप है। 

पिछले साल  2021 में मांगा गया था जवाब 
अंचल अधिकारी प्रभात भूषण सिंह के निलंबन के सन्दर्भ में कार्मिक विभाग द्वारा जारी किये गए आदेश पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2021 में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। जिसका जवाब अब तक उन्होंने नहीं दिया है। आरोप पत्र में उनपर गंभीर आरोप हैं। ऐसे में उनपर प्रतिवेदित गंभीर आरोपों को लेकर उन्हें निलंबित किया जाता है। यह कार्रवाई झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण,नियंत्रण और अपील) नियमावली 2016 के नियम-9(1) (क) के तहत की गई है।