द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
झारखंड प्रदेश भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल दो-तीन दिनों में झारखंड आएंगे। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और बड़े नेताओं के साथ बैठक करेंगे। मुद्दों पर बात करेंगे। फिर पार्टी की रणनीति को अंजाम देने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। यह कहना है गजेंद्र सिंह पटेल का। वह द फॉलोअप के साथ बातचीत कर रहे थे। भावी रणनीति और प्राथमिकता पर संक्षेप में बता रहे थे। एसटी बहुल झारखंड का प्रभारी बनाए जाने पर उनकी इस समाज के लिए प्राथमिकता क्या होगी, पटेल ने कहा कि पूरे देश में सबसे अधिक आदिवासी समाज भाजपा के साथ है। भाजपा ने इस समाज के लिए सबसे अधिक काम भी किया है।
.jpeg)
उन्होंने कहा कि एसटी समाज के साथ साथ झारखंड का अन्य जाति और समुदाय प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ें और देश का विकास हो, यह उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वैसे भी आदिवासी समाज का देश के विकास और भाजपा के प्रति सकारात्मक जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने की दिशा में भी पार्टी विशेष काम करेगी। सरना धर्म कोड, परिसीमन जैसे मुद्दों पर पार्टी का स्टैंड क्या होगा, के जवाब में उन्होंने कहा कि झारखंड आने के बाद वह इन विषयों पर बोलेंगे।
