द फॉलोअप डेस्क, रांची
चारा घोटाले से जुड़े सबसे बड़े मामले को लेकर शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई पूरी हो गई है. आपको बता दें, रांची के डोरंडा कोषगार से 36.26 करोड़ की अवैध निकासी हुई थी. पूर्व विधायक गुलशन लाल अजमानी सहित 125 आरोपी इस घोटाले में ट्रायल का सामना कर रहे थे. फिलहाल फैसले को सुरक्षित रखा गया है. अब 28 अगस्त को सीबीआई की विशेष अदालत फैसला सुनाएगा।

1996 में 192 आरोपियों के खिलाफ हुई थी प्राथमिकी
बता दें 1990-95 के बीच इस घोटाले को अंजाम दिया गया था. जिसके बाद यह मामला प्रकाश में आया था. 1996 में सीबीआई ने मामले को संज्ञान में लेकर कुल 192 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. आगे की कार्यवाई करते हुए सीबीआई ने मामले की चार्जशीट अदालत को सौंपा था. तब से अब तक लगातार इस मामले को लेकर सुनवाई चल रही थी जो अब जा कर 26 वर्ष के बाद पूरी हुई. बता दें की 192 आरोपियों में 62 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. वहीं इस घोटाले में कुल पांच मामले पर सुनवाई चल रही थी जिसमें चार पर पहले ही फैसले आ चुके थे अब एक पर 28 अगस्त को सीबीआई की विशेष अदालत फैसला सुनाएगा।
