logo

रांची प्रेस क्लब का चुनाव संपन्न, 843 मतदाताओं में से 781 ने मताधिकार का किया प्रयोग

vote011111.jpg

रांची

रांची प्रेस क्लब के द्विवार्षिक चुनाव का मतदान 3:30 बजे संपन्न हो गया। शाम, लगभग 5:30 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रारंभ में पदाधिकारियों को मिले वोटों की मतगणना होगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी का परिणाम रात 8:00 बजे तक आ जाने की संभावना है। उसके बाद कार्यकारिणी के 10 सदस्यों की मतगणना होगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए कुल 56 प्रत्याशी मैदान में हैं। उम्मीदवारों में अध्यक्ष पद के लिए 6, उपाध्यक्ष पद के लिए 4, सचिव के लिए 5, संयुक्त सचिव के लिए 4, कोषाध्यक्ष के लिए 3 और कार्यकारिणी सदस्य के लिए 34 उम्मीदवार शामिल हैं। 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News