द फॉलोअप डेस्क
पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां नवनियुक्त 21 वर्षीय महिला चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम की मंगलवार दोपहर उसके प्रेमी गणेश माझी ने पहले धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। फिर खुद भी आत्महत्या कर अपनीन जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना छोटा सिगदी के पास उस वक्त घटी, जब ज्योतिका थाना से ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रही थी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गणेश माझी लगातार ज्योतिका पर चौकीदारी की नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहा था। उसने साफ कहा था कि वह उसे नौकरी नहीं करने देगा। इससे ज्योतिका हेंब्रम ने स्पष्ट इंकार कर दिया और अपने फैसले पर अडिग रही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ा और अंततः यह विवाद हत्या में तब्दील हो गया।.jpeg)
बताया गया है कि थाना से करीब आधा किलोमीटर दूर आरोपी ने रास्ते में ज्योति पर हमला कर दिया और मौके पर ही उसकी हत्या कर दी। मृतका कालिकापुर पंचायत के केंडमूड़ी की रहने वाली थी और हाल ही में चौकीदार के पद पर नियुक्त हुई थी।
दूसरी ओर मरने के पहले गणेश मांझी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उसने कहा है कि वह ज्योतिका के साथ नौ साल से रिलेशन में था लेकिन वह उसे धोखा दे रही थी। उसने पोटका थाना प्रभारी पर चौकीदार के साथ संबंध बनाने का आरोप भी लगाया है। उसने कहा कि 9 साल के रिलेशनशिप के बावजूद ज्योतिका उसे धोखा दे रही थी, जो उससे बर्दाश्त नहीं हुआ। वहीं थाना प्रभारी ने चौकीदार से किसी तरह का संबंध होने से इनकार किया है।
पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद हेंसलबिल पंचायत के जाहातू निवासी आरोपी गणेश माझी ने भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी का शव बरामद कर लिया है और पूरे मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।.jpg)
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू, बीडीओ अरुण मुंडा, सीओ निकिता बाला समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।