द फॉलोअप, रांची
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में राज्य सरकार विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुला सकती है। इसको लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत के दौरान संकेत दिए। उन्होंने कहा कि एक बार फिर हम लोग विधानसभा में मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज कैबिनेट की बैठक में इस मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि सत्र में विधेयक के विरोध में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जा सकता है।
