logo

द फॉलोअप इम्पैक्ट : वीडियो वायरल होने के बाद DC ने किया औचक निरीक्षण,गढ़वा में घूसखोर कर्मचारी सस्पेंड

Screenshot_2026-05-30_051144.jpg

गढ़वा 
घूसखोर कर्मचारी की विडीयो 'द फॉलोअप'  पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने बेहद त्वरित कार्रवाई की है। रमना अंचल कार्यालय में तैनात एक घूसखोर कर्मचारी का वीडियो सामने आने के बाद जैसे ही 'द फॉलोअप' ने इस मामले को उजागर किया, गढ़वा के DC ने त्वरित कारवाई करते हुए खुद अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और घूसखोर कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से  सस्पेंड कर दिया है।


पीड़ित ने बनाया वीडियो
कर्मचारी पैसे लेने के बाद भी लोगों का काम समय पर नहीं कर रहा था और लेट-लतीफी कर रहा था। इसी से तंग आकर एक पीड़ित ने जब अपना काम रुकते देखा, तो उसने कर्मचारी से अपने घूस के पैसे वापस मांगे। पैसे लौटाते वक्त आरोपी कर्मचारी पीड़ित को धमकी भी दे रहा था। पीड़ित ने इस पूरी बातचीत और पैसे के लेनदेन का एक वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
 
मीडिया रिपोर्ट्स से गढ़वा DC तक पहुंचा वायरल वीडियो
वायरल वीडियो और मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए मामले की जानकारी गढ़वा के डीसी को मिली, उन्होंने बिना देर किए रमना अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीसी ने खुद मामले की जांच की और आरोपों को सही पाते हुए भ्रष्ट कर्मचारी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने अंचल अधिकारी को आगे की कानूनी और विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी सरकार और प्रशासन की नीति भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की है। अभी इस कर्मचारी को निलंबित किया गया है, लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं होता; इसके खिलाफ आगे और भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Tags - Garhwa Corruption Case Ramna Circle Office DC Action Jharkhand News