logo

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दिया बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का निर्देश

6661.jpg

द फॉलोअप, गढ़वा
गढ़वा जिले के बुढ़ा पहाड़ एवं टेहरी पंचायत के सभी संबंधित गांवों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जायेगा। क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर आज समाहरणालय सभागार में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अध्यक्षता में बैठक की।  बैठक में संबंधित गावों में पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं एवं संरचनाओं की समीक्षा करते हुए कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का निर्णय लिया गया। मंत्री ने दूरस्थ एवं पहाड़ी क्षेत्रों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि विकास कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण हो सके और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिल सके। 


मंत्री ने कहा कि सरकार हर व्यक्ति तक विकास योजनाएं पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र, जो लंबे समय तक उग्रवाद से प्रभावित रहा है, अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। मंत्री ने इस परिवर्तन को रेखांकित करते हुए कहा कि अब सरकार की प्राथमिकता है कि यहां के लोगों को सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले और वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर राज्य के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकें। राधाकृष्ण किशोर ने सड़क निर्माण पर गंभीरता दिखाते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों को आज बेहतर सड़क एवं बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने की आवश्यकता है। शिक्षा ग्रहण के लिए उन्हें दूर नहीं जाना पड़े इसका ध्यान रखा जाना चाहिए। सड़क निर्माण में आ रही तकनीकी बाधाओं, विशेषकर छत्तीसगढ़ क्षेत्र के हिस्से को लेकर, मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वह स्वयं संबंधित राज्य से समन्वय स्थापित कर आवश्यक NOC प्राप्त कर निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने 2 से 3 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर तुरंत विभाग को भेजने का निर्देश भी दिया। पेयजल समस्या को अविलंब दर करने का निर्देश दिया गया


बैठक में डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा, डीटीओ धीरज प्रकाश, सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ कैनेडी, डीईओ कैसर रज़ा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज,कार्यपालक अभियंता धर्मेंद्र कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार सिंह, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता महेश्वर प्रसाद, कोषागार पदाधिकारी प्रशांत मिंज, जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवानंद राम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि,जिला योजना पदाधिकारी शिशिर तिग्गा, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार एवं अंचल पदाधिकारी राकेश भूषण सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जेएसएलपीएस बिमलेश शुक्ला, टेहरी पंचायत की मुखिया सुश्री बेंको टोप्पो सहित अन्य मौजूद रहे।

Tags - Jharkhand Garhwa Budha Pahad Finance Minister Radhakrishna Kishore high level meeting instructions to officials development work