logo

झारखंड में दिख रहा शीतलहर का असर, गुमला का न्यूनतम पारा 3.0°C पर पहुंचा

COLD000111.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में पिछले कुछ दिनों से उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव ज्यादा ही देखने को मिल रहा है, जिसके चलते राज्य में काफी ठंड देखी जा रही है। इस बीच पिछले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार सबसे कम गुमला में 3.0°C तापमान दर्ज किया गया है। जो कि सामान्य काफी नीचे है। वहीं अधिकतम तापमान गोड्डा में 29.1°C दर्ज किया गया है। 
वहीं रांची, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद और गिरिडीह समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 22°C से 27°C और न्यूनतम तापमान 6°C से 14°C दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा वहीं सुबह और रात में कोहरा बढ़ने की संभावना है। वहीं 7 से 10 दिसंबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है। 
अगले 24 घंटों में देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा और जामताड़ा में अधिकतम तापमान 24°C से 28°C जबकि न्यूनतम 11°C से 16°C रहेगा। रांची, बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग में रात का तापमान 9°C से 13°C के दर्ज किया जा सकता है। इसे लेकर मौसम विभाग ने शीतलहर जैसी स्थिति की चेतावनी जारी की है। खासकर पलामू, लातेहार, गढ़वा, कोडरमा, चतरा और गिरिडीह में ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।
बढ़ती ठंड और शीत लहर की स्थिति को देखते हुए, लगातार आमजनों को, विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को, ठंड के प्रभाव से बचने के लिए गर्म और ऊनी कपड़ों से पूरी तरह से ढंकने की सलाह दी गई है। लोगों को यह भी सलाह दी गई है कि अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें, और देर रात या सुबह जल्दी की अनावश्यक यात्रा से बचें।

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update ranchi news ranchi khabar meteorological department cold wave