logo

चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री कल जाएंगे असम

hemant_478.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए 28 मार्च को असम जाएंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के आज शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे असम जाना था। लेकिन शाम में अचानक मौसम का मिजाज बदलने की वजह से उन्होंने असम जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। मुख्यमंत्री के साथ चुनाव प्रचार लिए उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के भी असम जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री असम में कुछ दिन रहेंगे। उल्लेखनीय है कि झामुमो ने वहां अपना 21 प्रत्याशी दिया है, उनमें तीन का नामांकन रद्द होने की सूचना है। अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री उन सभी विधानसभा क्षेत्रों में सघन प्रचार अभियान चलाएंगे, जिन क्षेत्रों में झामुमो ने प्रत्याशी दिया है।


 

Tags - Jharkhand Chief Minister Hemant Soren election campaign Assam Assembly elections March 28