logo

पत्नी संग उड़ीसा पहुंचे हेमंत सोरेन, भगवान भोलेनाथ के किए दर्शन, मांगी राज्य की खुशहाली

KALPANA.jpeg

द फॉलोअप डेस्कः  
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उड़ीसा पहुंच गये हैं। उन्होंने ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित प्राचीन लिंगराज मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन किये। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। बता दें कि यह मंदिर काफी प्राचीन और ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन संग  पूरे विधि- विधान से भगवान त्रिभुवनेश्वर की पूजा-अर्चना की है। उन्होंने झारखंड वासियों के प्रगति, सुख -शांति- समृद्धि, खुशहाली की कामना की। मंदिर में पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री ने पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया है। मंदिर के पुजारी ने सीएम को पूरा मंदिर घुमाया और मंदिर से जुड़ी खास बातें उनको बताई। मंदिर के इतिहास के बारे में भी सीएम ने पुजारी से जानकारी ली है। इस दौरान वह काफी खुश दिख रहे थे। उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के चेहरे भी खिले हुए थे। खास बात यह है कि कल्पना सोरेन उड़ीसा राज्य की ही रहने वाली हैं। इसलिए वहां से उनका खास लगाव भी है।

 

40 हजार बच्चों को संबोधित करेंगे

बता दें कि मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ हर साल किसी ना किसी मंदिर के दर्शन करने राज्य से बाहर जरूर जाते हैं। इस दौरान वह पूरे राज्य की खुशहाली की कामना करते हैं। अभी हाल ही में वह तमाड़ स्थित देवड़ी मंदिर भी गये थे वहां भी उन्होंने मां के सामने माथा टेका और राज्य की उन्नति, सुख, समृद्धि , शांति की कामना की। मंदिर भ्रमण के दौरान सीएम के साथ उनके मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और सचिव विनय चौबे भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी और इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस के समारोह में आज यानी शुक्रवार को शामिल होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कीट यूनिवर्सिटी के आमंत्रण पर करीब 40 हजार बच्चों से मिलकर कर उन्हें संबोधित करेंगे।