logo

मेला के दौरान युवक के साथ हुई थी मारपीट, इलाज के दौरान मौत; लालपुर चौक जाम

लालुपुर.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
दुर्गा पूजा मेला घूमने के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने रांची का लालपुर चौक जाम कर दिया है। युवक की पहचान रोहित तिर्की के रूप में हुई है। वह लालपुर थाना क्षेत्र के लोहराकोचा का रहने वाला था। उसकी शनिवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी। इसके बाद रविवार सुबह लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। 

जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोगों का कहना है कि जबतक घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती वे वहां से नहीं हटेंगे। सड़क जाम के कारण लालपुर चौक में वाहनों की लंबी कतार लग गयी है। 

जानकारी हो कि रोहित तिर्की अपने दोस्तों के साथ 2 दिन पहले दशहरा मेला घूमने गया था। इसी दौरान रातु रोड चौक के पास कुछ लोगों के साथ उसकी  मारपीट हुई। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया था। किसी तरह उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।


 

Tags - झारखंड न्यूज रांची लेटेस्ट न्यूज रांची न्यूज दुर्गा पूजा मेला Jharkhand News Ranchi Latest News Ranchi News Durga Puja Fair