logo

बंगाल की खाड़ी में तैयार हो गया चक्रवात, पढ़िए आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

वो्ोत8.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड का मौसम फिर करवट लेने वाला है। दरअसल बंगाल की खाड़ी में चक्रवात तैयार हो गया है। इसके असर से लो प्रेशर एरिया बनेगा। इस वजह से झारखंड के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात उठा है, जिसके असर से लो 14 अक्टूबर तक लो प्रेशर एरिया बनेगा। इसके बाद झारखंड के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से पहले ही 13 अक्टूबर को झारखंड के कम से कम 4 जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि कोल्हान प्रमंडल के सभी 3 जिलों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां) के अलावा सिमडेगा जिले में भी कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। 


बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर एरिया
बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से 14 अक्टूबर तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा। आने वाले दिनों में मौसम पर इसका असर देखा जाएगा। निम्न दबाव के असर से होने वाली बारिश के बाद मौसम में बदलाव आ सकता है। तापमान में गिरावट आ सकती है।


24 घंटे कैसा रहा मौसम
बता दें कि पिछले 24 घंटे में झारखंड में कुछ जगहों पर हल्के दर्जे की वर्षा हुई है। गुमला के रायडीह में 6.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला में और सबसे कम न्यूनतम तापमान राजधानी रांची के मौसम केंद्र में दर्ज किया गयाय़ सरायकेला का उच्चतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रांची का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस। 

Tags - Weather Jharkhand Mausam Jharkhand Weather News Weather Jharkhand