logo

चंद्रवंशी समाज अरुणा शंकर को मतदान करेगाः मुन्ना चंद्रवंशी

aruna_sh.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रेडमा रांची रोड स्थित महिला आईटीआई कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार को नगर निगम चुनाव को लेकर चंद्रवंशी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी,चैनपुर के पूर्व जिला परिषद सदस्य शैलेंद्र कुमार शैलू,चंद्रवंशी समाज के जिला अध्यक्ष विक्की चंद्रवंशी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि नगर निगम चुनाव संबंधित मतदान को लेकर चंद्रवंशी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चंद्रवंशी समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित थे। बैठक में सभी लोगों से चर्चा परिचर्चा हुई।जिसके बाद चंद्रवंशी समाज के लोगों ने नगर निगम चुनाव में अरुणा शंकर को पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया।ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि समाज के लोग जबतक एकजुट होकर एक सूई से पार होने की स्थिति में नहीं आयेंगे, तब तक हमारे समाज का विकास संभव नहीं हो सकेगा़।

उन्होंने कहा कि चंद्रवंशी समाज का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है़ इसे बरकरार रखने की आवश्यकता है़।वहीं मौके पर उपस्थित चैनपुर के पूर्व जिला परिषद शैलेंद्र कुमार शैलू ने कहा कि हमारे समाज में एकजुटता नहीं होने के कारण हमारा समाज अत्यंत पिछड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पलामू में चंद्रवंशी परिवार की संख्या ज्यादा है।यदि हम सभी चंद्रवंशी परिवार एकजुट हो जाए तो हम अपने समाज के लोगों को किसी भी पद पर बैठाने की शक्ति रख सकते हैं।उन्होंने चंद्रवंशी समाज के लोगों से एकजुट होकर नगर निगम चुनाव में अरुणा शंकर के पक्ष में मतदान करने की अपील की।वही मौके पर उपस्थित चंद्रवंशी समाज के जिला अध्यक्ष विक्की चंद्रवंशी ने कहा कि आज चंद्रवंशी समाज आपस में विखंडित है। कई संगठन बने हुए है।अब हमें सारे संगठनों को एक मंच पर लाना होगा, तभी विकास संभव है।पलामू में चंद्रवंशी समाज की बड़ी आबादी है। संगठन को समेटने का काम करना होगा। उन्होंने भी मेदनीनगर के सभी चंद्रवंशी समाज के लोगों से अरुणा शंकर के पक्ष में मतदान करने का अपील किया है।मौके पर भाजपा नेता जितेंद्र चंद्रवंशी,रांची सैमफोर्ड हॉस्पिटल के मैनेजर अमित चंदेल,नावा जयपुर के मुखिया मनोज कुमार,दिलीप कुमार उर्फ दिल्लू,गुड्डन चंद्रवंशी,रंजीत चंद्रवंशी सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति मौजूद थे।

Tags - Jharkhand Medininagar Municipal Corporation Aruna Shankar Chandravanshi community support announcement BJP supported