द फॉलोअप डेस्क
खूंटी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कर्रा थाना क्षेत्र के मुरहू-कटमकुकु जंगल से मंगलवार शाम को पुलिस ने नग्न अवस्था में सिर कुचला हुआ एक युवती का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवती की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मामले को लेकर पुलिस इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने पुष्टि की है और कहा है कि युवती की जांच के लिए असपास के गांव, टोलो एवं थानों से मदद ली जा रही है। उन्होंने कहा कि टीम बना दी गई है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। बता दें कि कर्रा पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि मुरहु-काटमकुकु जंगल में एक युवती का नग्न अवस्था में सिर कुचला हुआ शव मिला है।
सूचना मिलते ही कर्रा पुलिस मुरहु-कटमाकुकु जंगल पहुंची। जहां उन्होंने देखा कि जंगल के पगडंडी से कुछ दूरी पर एक युवती का नग्न अवस्था में सिर कुचला हुआ शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने बताया कि शव देखने से प्रतीत होता है कि चार-पांच दिन पहले की घटना है जिसमें युवती के साथ दुष्कर्म कर बुरी तरह से हत्या कर दी गई और साक्ष्य छुपाने के लिए युवती का सिर कुचल दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल से साक्ष्य के रूप में कर्रा पुलिस को हत्या में प्रयोग पत्थर, मृतक युवती का बाल, जबड़े की हड्डी का टुकड़ा समेत कुछ कपड़े मिले हैं।
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मुरहु-काटमकुकु जंगल में लोधमा आने-जाने वाले मुख्य सड़क पर मांस सड़ने जैसे दुर्गंध महसूस किया। जिसके बाद खोजबीन की तो देखा कि एक युवती का नग्न अवस्था में सिर कुचला हुआ शव पड़ा हुआ है। वहीं शव में कीड़ा-मकौड़े लगे हुए हैं। शव के एक हाथ को जंगली जानवरों ने नोच कर खा लिया है। ज्सिके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी।
बताया जाता है कि ग्रामीणों ने मुरहु-काटमकुकु जंगल में लोधमा आने-जाने वाले मुख्य सड़क पर मांस सड़ने जैसे दुर्गंध महसूस किया। जिसके बाद खोजबीन की तो ग्रामीणों ने देखा कि नग्न अवस्था में सिर कुचला हुआ एक युवती का शव पड़ा हुआ है, जिसमें कीड़ा-मकौड़े लगे हुए हैं और शव के एक हाथ को जंगली जानवरों ने नोच खरोंच कर खा लिया है। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कर्रा पुलिस को दी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।