logo

वेतनमान की मांग लेकर 14000 शिक्षक पहुंचे CM आवास का घेराव करने, दिया ये अल्टीमेटम

teacher.jpeg

रांची 

वेतनमान की मांग लेकर आज 14000 टेट पास पारा शिक्षक CM हेमंत सोरेन का आवास घेराव करने रांची पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उनको राजभवन से आगे नहीं बढ़ने दिया। घेराव कार्यक्रम झारखंड राज्य टेट सहायक अध्यापक समन्वय समिति के बैनर तले आयोजित किया गया था। खबर है कि राज्य के टेट पास पारा शिक्षक पहले राजभवन के समक्ष एकत्रित हुए। इसके बाद शिक्षकों का हुजूम CM आवास की तरफ बढ़ा। लेकिन भारी संख्या में तैनात पुलिस ने उनको आगे जाने से रोक दिया। इससे कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गयी। अधिकारियों ने शिक्षकों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद शिक्षकों का रोष कम हुआ। 


क्या हुआ वार्ता में 
 
मुख्यमंत्री सचिवालय के निर्देश पर शिक्षकों और JMM पार्टी महासचिव बिनोद पांडेय व मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो के बीच वार्ता हुई। वार्ता में कहा गया कि वर्ष का अंतिम सप्ताह होने के कारण कई अधिकारी राज्य से बाहर हैं। कई अधिकारी साल के अंत के शेष कार्यों को निबटाने में लगे हुए हैं। इसलिए 5 जनवरी के पहले तक एक और वार्ता होगी। इसमें शिक्षकों की मांगें पर सकारात्म पहल होगी। वेतनमान के निर्धारण के लिए उच्च स्तरीय वार्ता होगी। इसके बाद CM आवास का घेराव और धरना कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। वार्ता समाप्त होने पर शिक्षकों ने कहा कि 5 जनवरी तक कोई निर्णय नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जायेगा। ये आंदोलन अनिश्चिकालीन होगा।  

मौके पर ये लोग थे मौजूद 

मुख्यमंत्री आवास घेराव में मिथिलेश उपाध्याय, झरीलाल महतो, प्रमोद कुमार, मोहन मंडल, दशरथ ठाकुर, संजय मेहता, मनोज शर्मा, सीमांत घोषाल, महेश मेहता, नफीस अख्तर मिथिलेश यादव, सज्जाद अंसारी, अभिमन्यु दुबे, रजनीकांत पांडेय सहित सभी 24 जिलों के जिलों के सदस्य थे। साथ ही अरविंद पांडेय, कालीनाथ यदुवंशी, गौरव, सुनीता कुमारी, विजय कुमार, हरिहर मोदी, किशोर शर्मा, राजेंद्र विश्वकर्मा, बिनोद साव, बासुदेव यादव, चंदन ठाकुर, अविनाश रंजन, अरविंद कुमार, संजय यादव,  विमलेश कुमार, अनीता महतो, महेंद्र प्रसाद, सुधीर प्रसाद, मोहन महतो, मुकेश यादव, बिनोद यादव,  सुजीत प्रभाकर, कैलाश मेहता के साथ अन्य मौजूद थे।