logo

सुलझे हुए नेता थे सुदिव्य कुमार सोनूः अमर बाउरी

सुलझे हुए नेता थे सुदिव्य कुमार सोनूः अमर बाउरी

द फॉलोअप, रांची

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर प्रदेश भाजपा महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि झारखंड राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन की सूचना प्राप्त होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने इस घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि वह काफी सुलझे हुए मंत्री थे। उनके आकस्मिक निधन से झारखंड राज्य की राजनीति में शून्यता आई है। इस दुख के घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों और शुभचिंतकों को शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरण में स्थान दें।

Tags - Sudivya Sonu Amar Bauri BJP Demise Tribute