logo

Ranchi : कॉमनवेल्थ गेम्स से लौटे झारखंड के खिलाड़ियों से सुदेश महतो ने की मुलाकात 

lovely.jpg

रांचीः

झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्णिम इतिहास रचने वाली भारतीय लॉन बॉल टीम की खिलाड़ी एवं झारखंड की बेटी रुपा रानी तिर्की एवं लवली चौबे सहित रजत पदक जीतने वाले सुनील बहादुर एवं दिनेश कुमार से कांके, रांची स्थित आवास पर मुलाकात कर, उन्हें सम्मानित किया। 


आपसे प्रेरित होते रहेंगे खिलाड़ी 
सभी खिलाड़ियों को भविष्य के टूर्नामेंट्स के लिए शुभकामनाएं देते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेने वाले झारखण्ड के सभी खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अद्भुत एवं शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कहा कि खिलाड़ियों की सफलता देश की नई प्रतिभाओं को वर्षों तक प्रेरित करेगी।


यह अविस्मरणीय क्षण था। 
कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारतीय महिला लॉन बॉल टीम द्वारा पहली बार पदक जीतने वाले क्षण को अविस्मरणीय बताते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड के साथ-साथ पूरे भारतवर्ष के लिए यह स्वर्णिम, ऐतिहासिक, अद्भुत एवं अविस्मणीय क्षण था। बेटियों ने इतिहास रच दिया। उन्होंने कहा कि यह पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है कि राज्य से सात खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लिया और सातों ने भारत की झोली में पदक लाकर दिया।