logo

जेएसएससी और जेपीएससी के सफल अभ्यर्थी भी प्रोजेक्ट भवन पहुंचे

8411.jpg


द फॉलोअप, रांची
जेएसएससी और जेपीएससी के सफल अभ्यर्थी भी प्रोजेक्ट भवन पहुंचने लगे हैं। सफल अभ्यर्थी सरकार से परीक्षा रद्द नहीं करने की गुहार लगाएंगे। सफल अभ्यर्थियों को आशंका है कि आंदोलनरत छात्रों के दबाव में कहीं सरकार परीक्षा रद्द न कर दे। इससे उनका कैरियर बर्बाद हो सकता है। इसलिए सफल अभ्यर्थी सरकार पर परीक्षा रद्द नहीं करने का दबाव बनाएंगे। राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत इन सफल अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर सरकार ने दबाव में कोई निर्णय लिया तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।


 

Tags - JPSC JSSC successful candidates project government