logo

पाकुड़ में पहली पुण्यतिथि पर लगी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा, दी गई श्रद्धांजलि

guruji3.jpg

पाकुड़:

पाकुड़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री रहे शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर के पुराना डीसी ऑफिस के समीप उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने भाग लेकर गुरूजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

झामुमो के 2 विधायकों के अलावा अधिकारी हुए शामिल
कार्यक्रम के दौरान लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी, उपायुक्त मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम, जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम तथा सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव सहित विभिन्न दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गुरूजी के योगदान को याद किया। विधायक हेमलाल मुर्मू कहा कि शिबू सोरेन ने झारखंड की पहचान और आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। 

स्टीफन मरांडी ने गुरुजी के विचारों को किया याद
विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा की गुरुजी जल जंगल जमीन की लड़ाई हमेशा से लड़ी है. हम सब उनके बताएं रास्ते पर चलेंगे। पुण्यतिथि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने गुरूजी के बताए मार्ग पर चलने और उनके सपनों के झारखंड के निर्माण का संकल्प लिया।
 

Tags - Shibu Soren Death Anniversary Shibu SorenPakurJharkhand News