द फॉलोअप डेस्क
राज्य सरकार ने सभी सरकारी कर्मियों (समूह घ को छोड़) को ऑनलाइन संपत्ति विवरणी भरने के लिए एक दिन का और समय दिया है। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने आज जारी आदेश में कहा है कि सभी सरकारी कर्मी 31 मार्च तक एचआरएमएस पोर्टल पर अपनी संपत्ति विवरणी ऑनलाइन जमा कर दें। 31 मार्च के बाद एचआरएमएस पोर्टल यह सुविधा बंद कर दी जाएगी। यहां मालूम हो कि कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने सभी सरकारी कर्मियों के लिए वर्ष 2025 के लिए संपत्ति विवरणी भरने के लिए एक जनवरी 2026 से एक 28 फरवरी 2026 तक का समय दिया था। लगभग 90 फीसदी कर्मियों ने पोर्टल पर अपनी संपत्ति विवरणी दर्ज कर दी है। लेकिन लगभग 10 फीसदी कर्मियों ने अब तक अपना संपत्ति विवरणी नहीं डाला है।
