logo

पलामू में SSB जवान के घर चोरी, 15 लाख के गहने सहित नगद लूट ले गए अपराधी

SSB_jawan.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू में SSB जवान के घर चोरी का मामला सामने आया है। यहां जवान सूरज सिंह के घर देर रात घुसे चोर 15 लाख के आभूषण सहित दो लाख नगद लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार उस वक्त घर में कोई नहीं था। सभी लोग पटना गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पूरे मामले की जांच जारी है। 


जवान सूरज से मिलने गए थे परिजन
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के रहने वाले सूरज की पोस्टिंग पटना में है। एक सप्ताह पहले परिवार के सभी सदस्य सूरज सिंह से मिलने पटना गये थे। शुक्रवार की सुबह जब परिजन घर पहुंचे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर गए तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा है। घर में रखे आभूषण और नगद पैसे गायब हैं। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद टीओपी 3 के प्रभारी और अन्य जवान मौके पर पहुंचे। 


पुश्तैनी आभूषण गायब
जवान की मां किरण सिंह ने बताया कि घर में करीब 15 लाख रुपये के आभूषण और दो लाख रुपये नगद चोरी हो गये। ज्यादातर आभूषण पुश्तैनी थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब वह चार बजे घर पहुंचीं तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर रखी अलमारी और अन्य सामान भी टूटा हुआ है। आभूषण और नकदी गायब हैं।