logo

झारखंड में बीजेपी का पहला घोषणा पत्र, 5 बड़े संकल्प होंगे जारी

HEMANTABISWASHARMA3.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड में विधानसभा चुनाव के तारीख की घोषणा कभी भी हो सकती है। ऐसे में सभी पार्टी अपनी तैयारियों में लगी हुई है।  मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी आज से अपने घोषणा पत्र के मुख्य बिंदुओं को जारी करना शुरू कर देगी। इस बात की जानकारी असम से सीएम और बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा दी है। बीजेपी 'पंच प्रण' के नाम से घोषणा पत्र जारी कर रही है। इसमें 5 बड़े संकल्प होंगे। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि महिलाओं और युवाओं की आकंक्षाओं को ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र जारी किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र 3 चरणों में जारी की जाएगी। 

हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि बीजेपी के नेता रविवार से घर-घर जा कर प्रचार-प्रसार करेंगे। साथ ही महिलाओं से गोगो दीदी योजना का फोर्म भरवाएंगो। बता दें कि बीजेपी ने हाल ही में यह ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि सत्ता में आने के बाद वे गोगो दीदी योजना के तहत झारखंड की सभी महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे। जानकारी हो कि इस समय झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड की महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 1000 रुपय प्रतिमाह देते हैं। बीजेपी ने इसी के विकल्प में गोगो दीदी का ऐलान किया। उनका दावा है कि यह योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से बेहतर होगा। 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र बीजेपी Jharkhand News Jharkhand Hindi News Assembly Elections Manifesto BJP