logo

दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड पुलिस की तैयारी पूरी, 10 हजार सुरक्षा बलों की होगी तैनाती 

jharkhandpolice5.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
दुर्गा पूजा के अवसर पर झारखंड पुलिस ने राज्य में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस के निर्देश पर 10 हजार से  अधिक सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इनमें 5030 लाठी बल और 4975 होमगार्ड के जवान शामिल हैं। इसके अलावा, रैप की 5, बीडीएस की टीम और अश्रु गैस की 4 कंपनियों की भी तैनाती की गयी है। साथ ही  रेंज के डीआईजी के नियंत्रण में 570 जवानों को रिजर्व रखा गया है। ये सभी पुलिसकर्मी  संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे और तुरंत कार्रवाई करेंगे। राज्य के विभिन्न जिलों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, जिनमें रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, गिरिडीह, खूंटी सहित अन्य जिले शामिल हैं। 

इतने जवान किए जाएंगे तैनात 
– रांची : 1600
– हजारीबाग : 600
– जमशेदपुर : 950
– गिरिडीह : 535
– खूंटी : 200
– सिमडेगा : 250
– लोहरदगा : 400
– गुमला : 370
– चाईबासा : 250
– सराइकेला : 200
– पलामू : 455
– गढ़वा : 250
– लातेहार : 200
– कोडरमा : 400
– रामगढ़ : 270
– चतरा : 320
– बोकारो : 525
– धनबाद : 675
– दुमका : 370
– देवघर : 260
– पाकुड : 200
– जामताड़ा : 200
– गोड्डा : 250
– साहेबगंज : 275
– कुल : 10005

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज झारखंड पुलिस दुर्गा पूजा Jharkhand News Jharkhand Hindi News Jharkhand Police Durga Puja