पाकुड़/नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले में प्रोजेक्ट परख 2.0 के अंतर्गत मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में विशेष परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा विगत दिनों आयोजित प्री-टेस्ट परीक्षा में अनुपस्थित रहे विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई।
इस विशेष परीक्षा के अंतर्गत मैट्रिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान एवं विज्ञान विषयों की तथा इंटरमीडिएट स्तर पर इतिहास, भौतिकी, गणित, राजनीति विज्ञान एवं अर्थशास्त्र विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा का आयोजन दो पाली (सिटिंग) में किया गया।.jpeg)
उपायुक्त मनीष कुमार ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए चल रही परीक्षा का जायजा लिया तथा परीक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं प्रश्नपत्रों की गुणवत्ता की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं शिक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षाओं का आयोजन फाइनल बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर पूरी गंभीरता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा का अनुभव प्राप्त हो सके।.jpg)
इस आयोजित विशेष परीक्षा में कुल 624 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें इंटरमीडिएट के 290 एवं मैट्रिक के 334 विद्यार्थी शामिल थे। सभी परीक्षार्थियों ने अनुशासनपूर्वक परीक्षा में सहभागिता निभाई। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुचारू संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, एडीपीओ सहित शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।