logo

किता-सिल्ली रेलखंड पर ट्रैक मेंटेनेंस का असर, 24 जुलाई को कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

INDIAN_RAILWAY.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

दक्षिण पूर्व रेलवे के किता एवं सिल्ली स्टेशनों के बीच 24 जुलाई को प्रस्तावित ट्रैक अनुरक्षण (रखरखाव) कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी अनुसार बनाएं। प्रभावित रहने वाली ट्रेनों में बर्द्धमान–हटिया मेमू एक्सप्रेस (13503): 24 जुलाई को यह ट्रेन हटिया तक न जाकर गोमो स्टेशन पर ही आंशिक समाप्त (Short Terminated) हो जाएगी। हटिया–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस (13504): 24 जुलाई को यह ट्रेन हटिया की जगह गोमो से ही प्रारंभ (Short Originated) होकर बर्द्धमान के लिए रवाना होगी। आसनसोल–रांची मेमू पैसेंजर (63598): 24 जुलाई की यात्रा के दौरान यह गाड़ी केवल मुरी तक ही जाएगी। रांची–आसनसोल मेमू पैसेंजर (63597): 24 जुलाई को यह ट्रेन रांची के बजाय मुरी स्टेशन से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी।

Tags - South Eastern Railway Railway Update Train Schedule Change Railway Maintenance Work